इंदौर रोड सर्वमंगलम पैले से हुई रैली चालू,महाराणा प्रताप गार्डन का भूमिपूजन,बैलगाड़ियों के साथ जुलूस निकाला

भैरूंदा : नगर में महाराणा प्रताप गार्डन के निर्माण को लेकर शनिवार शाम 6 बजे भूमिपूजन हुआ। भूमिपूजन से पहले नगर में भव्य जुलूस निकला। जुलूस की शुरुआत सर्वमंगलम गार्डन से हुई। जुलूस इंदौर रोड से निकला। सीहोर नाका पहुंचा। दुर्गा मंदिर चौराहा आया। बस स्टैंड से गुजरा। शनि मंदिर के पास कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा।

जुलूस में पारंपरिक संस्कृति की झलक दिखी। बैलगाड़ियां भी शामिल रहीं। पुरानी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत करने का प्रयास किया गया। रास्तेभर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। समाजजनों में उत्साह नजर आया। कार्यक्रम स्थल पर विधि-विधान से महाराणा प्रताप गार्डन का भूमिपूजन किया गया। समाज के लोगों ने इसे सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव से जुड़ा कदम बताया। लोगों ने कहा, गार्डन बनने से समाज के कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों को नया स्थान मिलेगा। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह परिहार, विक्रम भाटी, सत्येंद्र सोलंकी, वीरेंद्र सिंह राजपूत सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

संवाददाता : संजय कलमोर

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.