सीएम मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का दौरा, 2024 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
भेरूंदा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव की सड़क से विकास की रफ्तार तक: PMGSY के 25 साल, अब PMGSY-IV का नया संकल्प।
मुख्यमंत्री. डॉ मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम हुआ इस कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया वही भैरूंदा दौरे को लेकर जनता में काफी उत्साह देखने को मिला केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा दो बड़ी योजनाओं का शुभारंभ ,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क
योजना ,पीएम जनमन योजना
2024 करोड़ से ज्यादा की सौगात
मप्र में 1763 करोड़ की लागत से 2117 किमी लंबी 963 सड़कें बनेंगी। 987 बसाहटों को फायदा होगा। सीहोर जिले में 165 करोड़ से 209 किमी लंबी 81 सड़कें, 84 बसाहटें लाभान्वित होंगी।
जनमन योजना 261 करोड़ की लागत से 384 किमी सड़कों को मंजूरी, प्रदेश की 168 बसाहटों को लाभमिलेगा यह दौरा सीहोर जिले के ग्रामीण विकास के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।.और साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी, और केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान, एवं प्रदेश राजस्व मंत्री कारण सिंह वर्मा ओर जिले के सभी विधायक गण एवं जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।
रिपोर्टर : संजय कलमोर


No Previous Comments found.