नगर परिषद भैरुंदा में विकास कार्यों की श्रृंखला जारी, वार्ड-11 बजरंग कुटी प्रांगण में हुआ भूमि पूजन

भैरुंदा - नगर परिषद भैरुंदा द्वारा नगर विकास को गति देते हुए आज वार्ड क्रमांक 11 स्थित बजरंग कुटी एवं खेड़ापति सरकार मंदिर प्रांगण में नवीन पेबर ब्लॉक एवं छोटी कवर्ड नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस निर्माण कार्य की कुल लागत 8 लाख 88 हजार रुपये है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष  रवि मालवीय , नगर परिषद अध्यक्ष  मारुति शिशिर , उपाध्यक्ष प्रतिनिधि  रितेश मकवाना  एवं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष  राजेश पवार जी उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती विद्या राजेश पवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष  आशीष शर्मा , गोपालपुर मंडल अध्यक्ष  पंकज पवार , वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रकांत खंडेलवाल ,  जितेंद्र गौड़, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि  राजेश लखेरा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी  कैलाश धावरे , कपिल खंडेलवाल जी, संजय पटेल , श्रीमती रचना भार्गव , श्रीमती अलका चौहान  विशेष रूप से मौजूद रहे साथ ही पार्षद  ओम प्रकाश पवार ,  मेहरबान सिंह ,  गौरव शर्मा , वार्ड के वरिष्ठ नागरिक, वार्ड प्रभारी  सचिन राठौर एवं नगर परिषद कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नगर परिषद अध्यक्ष  मारुति शिशिर ने कहा कि परिषद नगर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हर वार्ड में प्राथमिकता से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

संवाददाता - संजय कलमोर
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.