सीहोर जिले के बुधनी जनपद पंचायत में तालाब की मिट्टी का अवैध उत्खनन, प्रशासन मौन

सीहोर :  रेहटी-सीहोर जिले की  जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत माजरकुई में स्थित तालाब से रेलवे ठेकेदार द्वारा पंचायत की अनुमति के बिना बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों का आरोप है कि प्रतिदिन सैकड़ों डंपरों से तालाब की मिट्टी निकाली जा रही है, जिससे तालाब का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।

ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव ने तहसीलदार को लिखित आवेदन देकर बताया कि पोकलेन मशीनों की मदद से लगातार खुदाई की जा रही है, लेकिन शिकायत के बावजूद अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत के चलते दबंगई के साथ खुलेआम अवैध उत्खनन जारी है मामले की शिकायत कलेक्टर सीहोर एवं एसडीएम बुधनी को भी की गई है, लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। ग्राम पंचायत माजरकुई के पटवारी ने भी स्पष्ट किया कि मिट्टी खुदाई के संबंध में उनके द्वारा कोई अनुशंसा नहीं की गई है। साथ ही न तो तहसील प्रशासन से अनुमति ली गई है और न ही माइनिंग विभाग से किसी प्रकार की स्वीकृति प्राप्त की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो तालाब पूरी तरह खत्म हो सकता है, जिससे गांव के जलस्तर और पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस अवैध उत्खनन पर कब तक कार्रवाई करता है या फिर ठेकेदारों की मनमानी यूं ही जारी रहेगी।

रिपोर्टर : संजय कलमोर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.