नीलकंठ नर्मदा घाट का प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण

भेरूंदा, नसरुल्लागंज : भेरूंदा तहसील स्थित नीलकंठ नर्मदा घाट का प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाट पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए नाव संचालकों एवं नाविकों की बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों ने नाव संचालन के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में नाविकों को सवारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने प्रत्येक नाव में अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट, ट्यूब, रस्सी एवं अन्य सुरक्षा सामग्री रखने के निर्देश दिए। साथ ही नाव में क्षमता से अधिक सवारियां नहीं बैठाने तथा नदी में सतर्कता के साथ नाव संचालन करने की समझाइश दी गई अधिकारियों ने कहा कि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान घाट क्षेत्र में साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।

रिपोर्टर : संजय कलमोर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.