जल गंगा संवर्धन अभियान नगर परिषद भैरुंदा ने मां नर्मदा नीलकंठ घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
भैरुंदा : जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर नगर परिषद भैरुंदा द्वारा आज नगर से 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम नीलकंठ के मां नर्मदा घाट पर वृहद सफाई अभियान चलाया गया।
इस अभियान का नेतृत्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री आर. पी. भावरे जी ने किया। उनके साथ नगर परिषद भैरुंदा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में श्रमदान के लिए उपस्थित रहे।
सभी कर्मचारियों ने घाट परिसर, सीढ़ियों एवं नदी तट पर फैले कचरे, पॉलिथीन और पूजा सामग्री को एकत्र कर घाट को स्वच्छ बनाया। इस दौरान जल संरक्षण एवं नदियों की स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।
सीएमओ भावरे जी ने कहा कि "जल ही जीवन है। नदियां हमारी संस्कृति और जीवनदायिनी हैं। इनकी स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। नगर परिषद आगे भी ऐसे अभियान निरंतर चलाती रहेगी।"
गंगा दशहरा पर मां नर्मदा के तट को स्वच्छ बनाने का यह प्रयास नगरवासियों के लिए प्रेरणादायक रहा।
रिपोर्टर : संजय कलमोर

No Previous Comments found.