भेरूंदा,नसरुल्लागंज में भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया ईद का पर्व

भेरूंदा : नगर भेरूंदा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ईद-उल-अजहा का त्योहार बड़े ही उत्साह, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। नगर में दो स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई, जहां मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

सुबह 7:05 बजे भेरूंदा ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई, वहीं सुबह 7:30 बजे मुस्लिम मोहल्ला स्थित जामा मस्जिद में नमाज अदा हुई। ईदगाह और मस्जिद दोनों स्थानों पर हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता की खूबसूरत मिसाल भी देखने को मिली। नगर के कई हिंदू समाज के लोगों ने मुस्लिम भाइयों को ईद की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया। पूरे नगर में त्योहार को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।
ईद के मौके पर लोगों ने देश में शांति, तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ करते हुए कहा कि सभी धर्म हमें प्रेम, इंसानियत और एकता का संदेश देते हैं। भेरूंदा की गंगा-जमुनी तहजीब एक बार फिर इस पर्व पर देखने को मिली।

रिपोर्टर : संजय कलमोर 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.