शाहगंज पुलिस को अवैध मादक पदार्थ (गांजा) जप्त करने में मिली सफलता
शाहगंज : पुलिसअधीक्षक जिला सीहोर श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना एवं अति.पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमति सुनिता रावत के द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ, विक्रय कर्ता एवं परिवहन करने वालो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुए जिसके क्रम में, लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी तारतम्य में एसडीओपी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहगंज दिनेश सिंह चौहान के नेतृत्व मे कार्यवाही की गई।
दिनाँक 30/06/26 को चौकी प्रभारी बकतरा उपनिरीक्षक राजेन्द्र उइके को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की मकोडिया जोड पर एक महिला अवैध मादक पदार्थ (गांजा) रखे हुये है। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये उपनिरीक्षक राजेन्द्र उइके ने टीम गठित कर तत्काल मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुये उक्त संदेही महिला को अभिरक्षा मे लिया गया ।
पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम बिहुआ बसोड उर्फ वैंजती पति विनोद बसोड उम्र 50 साल निवासी कोटरा सुल्तानाबाद भोपाल थाना कमलानगर भोपाल का होना बताया । संदेही महिला के कब्जे से 818 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ । संदेही महिला को अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय बुदनी पेश किया गया ।
प्रकरण में अग्रिम विवेचना की जा रही है।
सराहनीय कार्यवाही – निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान, उनि राजेन्द्र उइके, सउनि दिनेश शर्मा, प्रआर. 145 फूलसिंह, महिला प्रआर. 546 उर्मिला, आर. 469 रामूलाल उइके, आर. 860 हर्षित मालवीय, आर. 702 दिनेश गठौले।
रिपोर्टर : संजय कलमोर
No Previous Comments found.