बुधनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 153 लीटर अवैध शराब के साथ महिंद्रा थार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
बुधनी : पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध शराब के परिवहन और तस्करी के खिलाफ बुधनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 153 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की महिंद्रा थार कार भी जब्त की है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को 25 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भोपाल की ओर से काले रंग की बिना नंबर की महिंद्रा थार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने गडरिया नाला के पास घेराबंदी की संदिग्ध वाहन को पुलिस ने पीछा कर शंकर मंदिर के पास रोका और वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों की पहचान शिवम हिंगोले (26), निवासी नर्मदापुरम, और विशाल जाटव (20), निवासी नर्मदापुरम के रूप में हुई पंचों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर गाड़ी से 13 पेटी देशी शराब और 3 पेटी बीयर, कुल 153 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 62,080 रुपये है। इसके अलावा करीब 14 लाख रुपये कीमत की महिंद्रा थार भी जब्त की गई। इस तरह कुल जब्ती की अनुमानित कीमत 14 लाख 62 हजार 80 रुपये है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय बुधनी के समक्ष पेश किया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी बुधनी उप निरीक्षक संदीप जाट, सउनि सुमेर सिंह प्रआर 329 अजय, प्रआर 88 नरेंद्र, प्रआर 241 दीपक, वरि.आर. 498 सोनू चौहान, आरक्षक अनुज यादव, आरक्षक 833 अनिरुद्ध एवं आरक्षक 850 लोकेश की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्टर : संजय कलमोर
No Previous Comments found.