किसान स्वराज संगठन ने किसानों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किये जाने के लिए ज्ञापन सोंपा
भेरूंदा -गोपालपुर : उपरोक्त विषयांतर्गत आग्रह है कि वर्तमान में किसान समाज शासन की नितियों व कार्यों से बहुत परेशान है किसानो की परेशानिया व लागत दिनो-दिन बढ़ती जा रही है। अतः किसानों की निम्नानुसार समस्याओं का निराकरण त्वरित रूप से करने का कष्ट करें 1 म.प्र. में शासकीय कर्मचारियों का आतंक भ्रष्टाचार बड़ता ही जा रहा है विगत दिनों ग्राम इटावा इटारसी में हल्का पटवारी द्वारा किसान के साथ गाली गलोब व मारपीट की गई। उक्त पटवारी को तत्काल कार्यवाही की जाकर बरखास्त किया जावे।
2 वर्ष 2025 में अतिवृष्टि से सोयाबीन की संपूर्ण फसल नष्ट हो गई जिसकी बीमा राशि ग्राम गोपालपुर, बोरखेडा, जाटमुहाई एवं अन्य ग्रामों को प्राप्त नहीं हुई है वह शीघ्र दिलाई जावे एवं इन गावों ने वर्ष 2018 से आज तक बीना मुआवजा राशि से वंचित रखा गया है इसकी जांच करवाई जाये 3. गोपालपुर क्षेत्र की नर्मदा उद्यवहन सिंचाई परियोजना भ्रष्टाचार की भेंट चड गई है पूरे 10 वर्ष होने पर आये है लेकिन अभी तक कंपलीट नहीं हुई है कोई अधिकारी मौके पर नहीं है काम सारा बंद पड़ा जिसका तत्काल काम सुरू करवाया जाकर चालू कराई जावे।
4 नर्मदा नदी छीपानेर से पाइपलाइन के माध्यम से नई योजना बनाई जाकर घोघरा डेम में पानी डाला जावे जिससे कि गोपालपुर क्षेत्र के किसानो को मूंग की फसल के लिये पानी मिल सके 5. रेहटी तहसील के झोलियापुर बैराज में ऑवलीघाट नर्मदा नदी से पाइप लाइन के माध्यम से पानी डाला जाये जिससे कि किसान मूंग की फसल में भी सिंचाई कार्य कर सके 6. भेरूंदा रेहटी क्षेत्र में विद्युत लाइन के तार 50-60 साल पुराने है जो बार बार टूट जाते है जिन्हें तुरंत बदलवाया जाये।
वर्तमान में क्षेत्र में धान, मक्का, सोयाबीन की फसल कीट प्रकोप के 7 कारण समाप्त हो चुकी है जिसका तुरंत सर्वे करवाया जावे एवं मुआवजा दिया जावे।
8 एमएसपी पर मक्का, सोयाबीन, धान खरीदी की भी घोषणा तत्काल की जाये ओर भावांतर योजना को बंद किया जावे।
9 क्षेत्र में चल रही रेलवे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग से पीडित किसानो को भूमि का 4 गुना मुआवजा दिलवाया जावे 10. क्षेत्र में डीएपी उर्वरक की पर्याप्त व्यवस्था तत्काल कराई जावे। अतः माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री से आग्रह है कि उपरोक्त
मांग का त्वरित निराकरण किया जाये ओर किसान समाज को दुख तकलीफ से मुक्ति दी जाये।
एसडीएम महोदय
किसान स्वराज संगठन जिला सीहोर म.प्र.
(आंदोलन कराना उददेश्य नही किसानो की मजबूरी है)
रिपोर्टर : संजय कलमोर

No Previous Comments found.