पांचवें दिन हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन
भेरूंदा : यूफोरियम पावर मेक लिमिटेड कंपनी द्वारा स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का पांचवें दिन विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
गणेश प्रतिमा की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ विसर्जन स्थल पहुंचे। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का माहौल दिखाई दिया।भैरुंदा की गलियों से निकली गणेश प्रतिमा की यात्रा, मां नर्मदा में किया विसर्जन
गणेश उत्सव के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भैरुंदा की गलियों से गणेश प्रतिमा की भव्य यात्रा निकाली। भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए मां नर्मदा पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल बना रहा।
रिपोर्टर : संजय कलमोर

No Previous Comments found.