पीयूष प्रधान के शानदार अर्धशतक व अर्शलान खान की घातक गेंदबाजी से चींच स्कूल की 121 रनों से धमाकेदार जीत

सीहोर :  इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट (अंडर-19) में चींच स्कूल का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। टूर्नामेंट के इस महत्वपूर्ण मुकाबले में चींच स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और नवीन विद्या भारती स्कूल, सीहोर को 121 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त देकर एक और धमाकेदार जीत दर्ज की।

मजबूत बल्लेबाजी व तूफानी फिनिशः चींच स्कूल की शुरुआत संयमित रही। टीम के कप्तान पीयूष प्रधान ने जिम्मेदारी संभालते हुए 54 गेंदों में 56 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को एक मजबूत आधार प्रदान किया। इसके बाद अंतिम ओवरों में सिद्धार्थ पंवार ने आक्रामक रूप अपनाते हुए महज 14 गेंदों पर 35 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसकी बदौलत चींच स्कूल ने निर्धारित ओवरों में 173 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया।

घातक गेंदबाजी के आगे प्रतिद्वंद्वी ढेर: 173 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवीन विद्या भारती स्कूल की शुरुआत चींच स्कूल के गेंदबाजों के सामने बेहद खराब रही। स्टार गेंदबाज अर्शलान खान ने बेहद किफायती और घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3 ओवरों में मात्र 4 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। अर्शलान और साथी गेंदबाजों के दबाव के आगे नवीन विद्या भारती की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 51 रनों पर ढेर हो गई।

रिपोर्टर : संजय कलमोर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.