सैफरॉन क्रिकेट एकेडमी की शालिनी पेठारी ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

भेरूंदा : खेल जगत में क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए सैफरॉन क्रिकेट एकेडमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी शालिनी पेठारी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शालिनी का चयन 70वीं राज्यस्तरीय अंडर-17 बालिका शालेय क्रीड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से एकेडमी सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

शालिनी के चयन को उनकी मेहनत, लगन और क्रिकेट के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। इस उपलब्धि से अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
शालिनी की इस सफलता पर सैफरॉन क्रिकेट एकेडमी के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्टर : संजय कलमोर 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.