रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग का शिकंजा, 14 नाव इंजन और पनडुब्बी मशीन जब्त

भेरूंदा : सीहोर जिले में रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 नाव इंजन और एक पनडुब्बी मशीन जब्त की है। छिपानेर, रानीपुरा और चौरसा खेड़ी क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई से अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।

रेत के अवैध उपकरणों को गोपालपुर थाने में सुरक्षित रखे 

रेत के अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई इस कार्रवाई में खनिज विभाग ने उत्खनन में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों को अपने कब्जे में लिया। जब्त किए गए सभी 14 नाव इंजन और पनडुब्बी मशीन को गोपालपुर थाने में सुरक्षित रखवाया गया है।
खनिज विभाग की इस कार्रवाई को अवैध उत्खनन के खिलाफ सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि विभाग आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रखता है या नहीं, ताकि रेत के अवैध उत्खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

रिपोर्टर : संजय कलमोर 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.