सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा में 2660 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

शिवहर - जिले में आज दूसरे दिन भी सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के प्रथम चरण की परीक्षा एक पाली में कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ,पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा,जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार के द्वारा निरीक्षण किया गया वहीं दंडाधिकारीयो एवं पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। आज जिले के सभी आठ परीक्षा केंद्रों पर कुल 4818 परीक्षार्थी में से 2152 परीक्षार्थियों ने दिया परीक्षा, 2660 परीक्षार्थी रहे।

नवाब हाई स्कूल में 672 परीक्षार्थी में से 318 ने दिया परीक्षा 354 रहे अनुपस्थित। प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय शिवहर में 576 में से 274 ने दिया परीक्षा 302 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित। कुशहर हाई स्कूल में 576 में से 273 में दिया परीक्षा 303 रहे अनुपस्थित, जबकि  तरियानी के फतेहपुर हाई स्कूल में कुल 624 में से 261 ने दिया परीक्षा 363 रहे अनुपस्थित। 

अंबा कला हाई स्कूल में 588 में से 241 ने दिया परीक्षा 347 रहे अनुपस्थित। सोनौल सुल्तान हाई स्कूल में 672 में से 290 ने दिया परीक्षा 382 रहे अनुपस्थित। श्यामधारी नयागांव हाई स्कूल में कल परीक्षार्थी 600 में से 258 ने दिया परीक्षा 342 रहे अनुपस्थित वही सुन्दरपुर खरौना उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 504 में से 237 ने दिया परीक्षा 267 रहे अनुपस्थित।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.