महिला सशक्तिकरण में बिहार देश का पहला राज्य--विधायक डॉ श्वेता गुप्ता
शिवहर - शिवहर की विधायक डॉ श्वेता गुप्ता ने सम्राट सरकार को विधानसभा में ध्वनि मत से विश्वास जीतने पर बधाई देते हुए कहा है कि आपके नेतृत्व में भी महिला सशक्तिकरण का अनोखा मिसाल पेश किया जाएगा। विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता ने बताया है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 के बाद बिहार को महिला सशक्तिकरण में पूरे देश में पहला राज्य स्थापित किया है। यह दूरदर्शी सोच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ही है जो आज बिहार की महिलाएं फर्राटेदार जीवन जी रही है। शिवहर विधायक डॉक्टर श्वेता ने बताया कि बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनोखा पहल से जहां महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़े पैमाने पर काम हुआ वहीं पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में भी 50 और सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% का आरक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार को जब मौका मिला तो उन्होंने 11 लाख 88000 महिला स्वयं सहायता समूह बनाए और उनको बढ़ावा दिया। इसमें तकरीबन डेढ़ करोड़ परिवार जोड़े गए, उनकी सरकार में 1.81 करोड़ जीविका दीदी के खाते में 10-10 भेज कर आत्मनिर्भर बनाने की पहल की।
शिवहर विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता ने बताया है कि सात निश्चय योजना जब शुरू की गई तो उस समय पंचायत से काम आरंभ हुआ और जहां दलित की संख्या अधिक थी उनको भी बढ़ावा दिया गया। विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता ने बताया है कि बिहार देश का पहला राज्य है जिसने पंचायती राज और स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया। पुलिस सेवाओं में 35% आरक्षण के कारण बिहार में बड़ी संख्या में महिलाएं पुलिस बल में शामिल हुई हैं, 2016 से राज्य की सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण दिया जा रहा है। लड़कियों की स्कूल में पढ़ाई जारी रखने के लिए साइकिल योजना की शुरुआत की गई।मेडिकल, इंजीनियरिंग और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में नामांकन में 33% सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित की गई हैं। विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता ने नारी शक्ति वंदन के विरोध पर विपक्ष के रवैए पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि विपक्ष महिलाओं के उत्थान के बारे में नहीं सोचती, इसीलिए वे केंद्र एवं राज्य सरकार की राजनीति से काफी दूर है।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता

No Previous Comments found.