खाना खाकर निकला युवक, सुबह बसवारी में मिली लाश—इलाके में सनसनी

शिवहर - जिले के तरियानी थाना क्षेत्र अंतर्गत औरा मलीकाना गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। स्थानीय निवासी रामबाबू सहनी के 23 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार का शव घर से लगभग 500 मीटर दूर बसवारी में मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों के अनुसार,राहुल कुमार शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे, मगर उसका कोई पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने सूचना दी कि बसवारी में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां बेटे की लाश देख पिता रामबाबू सहनी बेहोश हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही तरियानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई। तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक और भय का माहौल बना हुआ है, वहीं मृतक के घर पर सांत्वना देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.