डीएम प्रतिभा रानी ने पूरनहिया स्थित श्री राम जानकी बड़ी मठ का किया निरीक्षण
शिवहर - ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत जिला पदाधिकारी शिवहर प्रतिभा रानी द्वारा श्रीरामजानकी बड़ी मठ,पुरनहिया का निरिक्षण किया है। इस अवसर पर मठ में संरक्षित प्राचीन एवं ऐतिहासिक महत्व की पांडुलिपियों का विस्तृत सर्वेक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी ने मठ परिसर में उपलब्ध पांडुलिपियों की स्थिति का जायजा लेते हुए उनके संरक्षण, डिजिटलीकरण एवं वैज्ञानिक तरीके से संधारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन पांडुलिपियों में हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं ऐतिहासिक ज्ञान निहित है, जिसका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है l ताकि आने वाली पीढ़िया इस अमूल्य धरोहर का लाभ उठा सकें। उक्त अवसर पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी, मठ प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थें। मठ प्रबंधन द्वारा जिला प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की गई एवं पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि ज्ञान भारतम् मिशन के तहत जिले में स्थित अन्य प्राचीन स्थलों एवं संस्थानों में भी इसी प्रकार सर्वेक्षण अभियान चलाया जाएगा, जिससे जिले की सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित एवं संरक्षित किया जा सके।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता

No Previous Comments found.