परिवर्तन को तैयार दिखता बंगाल--- पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा
शिवहर - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा ने बताया है कि परिवर्तन को तैयार दिख रहा है बंगाल। ठाकुर रत्नाकर राणा ने कहा है कि बंगाल सिर्फ वोट नहीं डाल रहा है वह अपने लोकतांत्रिक भविष्य की नई दिशा भी तय करता दिख रहा है। भाजपा नेता ठाकुर रत्नाकर राणा ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के सघन संशोधन का जो अभियान चलाया,उस राज्य भर से बड़े पैमाने पर संदिग्ध, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं ।चुनाव प्रक्रिया का सख्त और पारदर्शी होना केवल मतदान तक सीमित नहीं है यह उस औपचारिक राज्य की वापसी है जो लंबे समय तक स्थानीय शक्ति संरचनाओं के पीछे छिप गया था।
पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर ने कहा है कि पश्चिम बंगाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मतदाता परिणाम और सुशासन के आधार पर सत्ता की वैधता तय करना चाहता है, राजनीति विज्ञान का एक सीधा नियम है कि जहां अनौपचारिक शक्ति, संरचनाओं और सिंडिकेट हावी होते हैं वहां राज्य की औपचारिक क्षमता पूरी तरह कमजोर हो जाती है। यही स्थिति बंगाल में निवेश और विकास की सबसे बड़ी बाधा बन गई है, जो बंगाल कभी औद्योगिक उत्पादन का प्रमुख केंद्र था, वह आज रोजगार देने में काफी पिछड़ चुका है।
पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा ने बताया है कि बंगाल का चुनाव एक गहरे सामाजिक और पीढ़ीगत बदलाव का भी गवाह बन रहा है। नई पीढ़ी राजनीतिक निष्ठा के बजाय अवसरों के आधार पर प्राथमिकताएं तय कर रही है। उन्होंने बताया कि बड़े पैमाने पर संदिग्ध वोटरों का नाम हटना ,न्यायपालिका की सख्ती, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई और सुशासन की मुखर मांग बता रही है कि पश्चिम बंगाल बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता

No Previous Comments found.