सलेमपुर पंचायत में सरकारी पोखर में मछली पालन के लिए जीविका समूह को सौंपी गई

शिवहर - तरियानी प्रखंड के सलेमपुर पंचायत के मुखिया अंजली कुमारी के द्वारा वार्ड संख्या 5 में पुरानी चिमनी के पास 2.5 एकड़ में सरकारी पोखर है उस पर आंचल ग्राम संगठन जीविका समूह के द्वारा मछली पालन को लिए सौंपा गया है। मुखिया अंजली कुमारी ने वार्ड नंबर 5 में ही किशोरी महतो के घर के पास सेवाग्राम संगठन जीविका समूह को मछली पालन के लिए सरकारी पोखर की जिम्मेदारी दी है जिसमें वे लोग मछली पालन कर सके। सलेमपुर पंचायत के मुखिया अंजली कुमारी ने बताया है कि बिहार में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जीविका  समूहों को मछली पालन (मत्स्य पालन) के लिए गांव के पोखर (तालाब) की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। यह पहल 'जल-जीवन-हरियाली' अभियान के तहत की जा रही है। मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार ने बताया है कि बिहार में जीविका दीदियों के उत्पादक समूहों को 5 वर्षों के लिए नि:शुल्क तालाबों का रखरखाव और प्रबंधन सौंपा जा रहा है, जिसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। सलेमपुर मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार ने बताया है कि एरिया कोऑर्डिनेटर प्रभात कुमार एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में तालाब सौंपा गया है। तथा बताया है कि समेकित मछली पालन योजना के तहत  दीदियां सिर्फ मछली ही नहीं, बल्कि तालाब के किनारे सब्जी की खेती, बत्तख पालन और मछली के साथ-साथ अन्य कृषि गतिविधियां भी कर रही हैं।जीविका और मत्स्य विभाग द्वारा महिलाओं को मछली पालन, तालाब की सफाई, बीज डालने और चारे के प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.