विश्व बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर बाल श्रम के खिलाफ जन जागरूकता हेतु रथ की रवानगी
शिवहर - जिला के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग शिवहर द्वारा विश्व बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर बाल श्रम के खिलाफ जन-जागरूकता हेतु जागरूकता रथ को श्रम अधीक्षक शिवहर,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शिवहर,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी तरियानी तथा बिहार ग्राम विकास परिषद संस्थान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। इस अवसर पर श्रम अधीक्षक द्वारा बताया कि बाल श्रम एक संज्ञेय अपराध है एवं बाल श्रम कराने वाले के विरुद्ध शख्त करवाई की जाएगी। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने कहा कि बच्चों को अगर हम सब मिलकर ठान ले तो एक भी बच्चा बाल श्रम नहीं करेगा ।ज्यादा से ज्यादा बच्चे शिक्षित होंगे तभी बाल श्रम मुक्त होगा।बिहार ग्राम विकास परिषद जिला समन्यवयक अनिल कुमार और सी एस डब्लू कोमल कुमारी ने कहा बच्चे से बाल श्रम करना या करवाना कानूनी अपराध है बच्चे ही देश के भविष्य है उसे बाल अधिकार प्राप्त इसलिए हम सब को अपने बच्चों को विशेष रूप से शिक्षित करना चाहिए।तभी बाल श्रम से मुक्ति पा सकते हैं। इस कार्यक्रम में उपस्थित श्रम अधीक्षक विजय कुमार ठाकुर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शिवहर सुरेश कुमार,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी तारियानी अभय कुमार,बिहार ग्राम विकास परिषद जिला समन्वयक अनिल कुमार, स्पोर्ट पर्सन कोमल कुमारी एवं अन्य कार्यालय मौजूद रहे।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता


No Previous Comments found.