सभापति राजन नन्दन सिंह ने 14 लोगों को कबीर अंत्येष्टि की राशि दी
शिवहर - नगर परिषद शिवहर के सभापति राजन नन्दन सिंह ने विगत कुछ महीनों में नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मृतक व्यक्ति के परिजनों को आज कबीर अंत्येष्टि की राशि दी है। सभापति ने बताया है कि शिवहर नगर परिषद क्षेत्र के 14 मृतक के परिजनों को 3- 3 हजार की राशि दी गई है। शिवहर नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के तहत बीपीएल परिवारों को मृतक के दाह संस्कार के लिए 3,000/- (तीन हजार रुपये) की एकमुश्त सहायता राशि दी जाती है।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता

No Previous Comments found.