पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने पुलिस लाइन में प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

शिवहर - पुलिस लाइन केंद्र पहुँचे जिला पुलिस कप्तान शुभांक मिश्रा,पुलिस लाइन केंद्र में चल रहे सिपाहियों के प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण। इस दौरान भवन में रह रहे सिपाहियों के कमरा का निरीक्षण किया है, रसोई घर का निरीक्षण किया है, स्वादिष्ट भोजन बनाने का निर्देश दिया है,लगातार जिला में आ रही भीषण आंधी तूफान के दौरान कोई परेशानी नही हो इसकी भी जानकारी लिया है। एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सिपाहियों की समस्या को भी सुना गया है, कोई भी परेशानी हो तुरन्त जानकारी देने का निर्देश दिया है,इस दौरान कई फाइलों का भी जांच किया है, निरीक्षण के दौरान कई दिशा निर्देश दिए हैं।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.