पश्चिम बंगाल, असम व पांडुचेरी में भाजपा की जीत पर शिवहर कार्यालय में मना जश्न
शिवहर - भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पश्चिम बंगाल,असम एवं पांडुचेरी में पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी व्यक्त की तथा लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी। कार्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए।
पार्टी नेताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, संगठन की मजबूती तथा पार्टी की जनहितकारी नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों में मिली सफलता देशभर में पार्टी की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाती है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, जनता के भरोसे एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह ऐतिहासिक विजय संभव हुई है।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ.नूतन माला सिंह,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र पाण्डेय,राजीव पाण्डेय,राजेश कुमार राजू,जिला मंत्री अनिल कुमार,जिला प्रवक्ता भारत भूषण दुबे,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार सुरेश,नितेश गिरी,संजय कुमार गुप्ता,छठू गुप्ता,देवेंद्र गुप्ता,देवेन्द्र महतो,ऋषभ कुमार सिंह,लक्ष्मी कुमारी,राजू सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता

No Previous Comments found.