विधायक डॉ श्वेता गुप्ता ने कहा शिवहर में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा ,62 ग्रामीण सड़कें होगी दुरस्त
शिवहर - विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता ने शिवहर जिला के 62 ग्रामीण सड़कों को कायाकल्प करने को लेकर पहल शुरू कर दी है। ग्रामीण कार्य प्रमंडल के तहत आरआरएसएमपी योजना से बनने वाली सड़क का पूर्व में दो बार निविदा निकाला गया था कैंसिल भी हो गया था। इस पर विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता ने बताया है कि यह कार्य के निर्माण के अभाव में सड़कें जर्जर भी हो गया है तथा आवागमन कठिन एवं वर्षा के दिनों में बाधित रहती है। जनहित को देखते हुए ग्रामीण कार्य विभाग बिहार पटना के सचिव को उक्त सड़क के बारे में जानकारी देते हुए सड़कों को शीघ्र निविदा निकालने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देने की मांग की है। इस बाबत दो फेज में सड़क बनाया जाएगा ।पहले फेज में 42 सड़कें तथा दूसरी फेज में 20 साल के कुल 62 सड़कें बनेगी। 20 सड़कें की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। शीघ्र ही काम शुरू हो जाएगा। शेष 42 सड़कों के लेकर ग्रामीण कार्य विभाग का स्वीकृति प्राप्त होते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विधायक ने बताया कि शिवहर जिले के ताजपुर चौक से मिडिल स्कूल ताजपुर तक, शिवहर में रन पांडे के घर ग्राम फतेहपुर से ब्राह्मण टोला बसाया राम पीएमजीएसवाई सड़क तक, पहाड़पुर ताजपुर सुगिया सड़क में सुंदरपुर से लक्ष्मीनिया तक सड़क, चमनपुर से उकनी तक, मोहनपुर से धनकौल एनएचपीसी सड़क बाबा मजार तक, शिवहर महिला थाना से शिवहर माली बिसाही हनुमान मंदिर तक सड़क आदि सड़कों को बनाने के लिए कवायदे शुरू कर दी गई है।
डुमरी प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत के वार्ड नंबर 4 से वार्ड नंबर 2 जोलहा टोली तक 500 मी लगभग लंबाई में सड़कें बनेगी। पूरनहिया प्रखंड अंतर्गत कटैया आशोपुर मुख्यमंत्री सड़क से कटैया दक्षिणी टोला तक लगभग 500 मीटर में भी सड़क बनेगी। पिपराही प्रखंड के मीनापुर धनकौल सड़क से कब्रिस्तान सहनी टोला तक सड़क बनेगी। पिपराही प्रखंड के बेलवा पंचायत के सिंगाही गांव में कैलाश ठाकुर के घर से लेकर राजेश सिंह के घर तक 1500 मीटर सड़क बनेगी।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता

No Previous Comments found.