कहां हम बरियार उम्मीदवार ---पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता

शिवहर - हालांकि,लोकसभा चुनाव 2029 में निर्धारित है,3 साल बचे हुए हैं फिर भी शिवहर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने को लेकर शिवहर एवं बेलसंड के पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने घोषणा किया है कि पार्टी चाहेगी तो हम चुनाव जरूर लड़ेंगे। पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने बताया है कि लोकल होने के नाते हम सबसे बरियार उम्मीदवार है। और शिवहर लोकसभा क्षेत्र के सभी 6 विधानसभा में से दो विधानसभा क्षेत्र शिवहर एवं  बेलसंड से 3 बार के हम विधायक रहे हैं। पूर्व विधायक श्री गुप्ता ने बताया है कि शिवहर लोकसभा क्षेत्र के सभी 6 विधानसभा में मेरा क्षेत्र भ्रमण जारी है। लोगों के मांग पर हम लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हमारे पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की कृपा से हम तीन बार विधायक रहे हैं। खैनी खाने के शौकीन तथा आम जनता में से किसी को रोककर खैनी मांग कर खाने तथा किसी भी व्यक्ति के साथ घुल मिल जाने वाले पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि मेरा क्षेत्र भ्रमण जारी है लोगों का मांग भी है कि मैं लोकसभा का चुनाव लड़ूं।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.