विधायक डॉ श्वेता गुप्ता बनी कैबिनेट मंत्री, शिवहर जिले में हर्ष का माहौल
शिवहर - सम्राट मंत्रिमंडल में आज शिवहर की विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता शामिल हो गई। उन्होंने विधिवत कैबिनेट मंत्री पद पर शपथ ले ली है। पटना के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन,जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रहे मौजूद। बिहार की राजनीति का एक नया और उभरता हुआ चेहरा हैं। वह शिवहर विधानसभा से जनता दल (यूनाइटेड) की विधायक हैं। डॉ.श्वेता गुप्ता मूल रूप से एक सफल चिकित्सक हैं। राजनीति में आने से पहले उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में लंबी सेवा दी है। उन्होंने सीतामढ़ी और शिवहर के इलाकों में एक डॉक्टर के रूप में अपनी पहचान बनाई, उनके पति डॉ.वरुण कुमार भी सीतामढ़ी के मशहूर चिकित्सक हैं और वे अस्पताल,स्कूल व रेस्टोरेंट जैसे कई व्यवसायों का संचालन करते हैं। आजादी के 78 साल बाद शिवहर को पहली महिला विधायक पेशे से चिकित्सक 44 वर्षीया डॉ. श्वेता शिवहर सीट से विधायक बनने वाली पहली महिला है। गौरतलब हो कि जदयू प्रत्याशी डॉ.श्वेता गुप्ता ने 97 हजार 269 मत प्राप्त कर जीत हासिल किया था। गौरतलब हो कि बिहार कैबिनेट मंत्री के शपथ ग्रहण लेने वाली डॉक्टर श्वेता गुप्ता से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के दिग्गज नेता रघुनाथ झा अपने लंबे राजनीतिक करियर में बिहार सरकार में डेढ़ दर्जन से अधिक (18 से ज्यादा) विभागों के मंत्री रहे थे। वे 1972 से 1998 तक लगातार छह बार शिवहर से विधायक चुने गए और इस दौरान कई बार बिहार कैबिनेट का हिस्सा बने। वे पहली बार 1983 में जगन्नाथ मिश्र की सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री बने थे।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता

No Previous Comments found.