राज्य मंत्री हरीकिशोर बाबू के नाम हुई राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, परिवार में उत्साह का माहौल

शिवहर - बिहार सरकार के द्वारा शिवहर के पूर्व सांसद व पूर्व विदेश राज्य मंत्री हरीकिशोर सिंह के नाम राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हो गई है। सरकार ने विधिवत पॉलिटेक्निक कॉलेज की भू-दाता हरीकिशोर सिंह के नाम हरीकिशोर सिंह पॉलिटेक्निक कॉलेज कर दी है। पूर्व विदेश राज्य मंत्री स्वर्गीय हरीकिशोर सिंह के चचेरे भाई बापू दीप नारायण सिंह ने बताया है कि जो जमीन दिया है उनके नाम से कॉलेज होना बड़ी गर्व की बात है। करोड़ों व अरबो रूपये की जमीन देने वाले नेता जी को अब जाकर सच्ची श्रद्धांजलि मिली है। 

वही उनके भतीजा समाजसेवी शांतनु ने बताया है कि हरीकिशोर बाबू शिवहर के सांसद रहे हैं और भारत सरकार के पूर्व विदेश मंत्री भी रहे हैं तथा कई संवैधानिक पदों को सुशोभित किया था। आज के जेनरेशन को हरि किशोर सिंह कौन थे उन्हें जानकारी मिलेगी तथा इतिहास के पन्नों में सरकारी कागजातों पर हरीकिशोर सिंह पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम दर्ज होने से चमनपुर सहित परिवार ,समाज एवं जिले का नाम रोशन हुआ है।

समाजसेवी व पूर्व विदेश राज्य मंत्री के भतीजा शान्तनु ने बताया है कि सरकारी पॉलिटेक्निक, शिवहर बिहार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत 2015 में स्थापित एक प्रमुख तकनीकी संस्थान है। यह परिहारा, चमनपुर (पिपराही) में स्थित है और AICTE से मान्यता प्राप्त है, जो सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कोर्स प्रदान करता है। मौके पर चमनपुर स्थित उनकी आवासीय परिसर में जय मंगल साह वार्ड नंबर 7, मोहम्मद अनीस वार्ड नंबर 3, कृष्णानंद सिंह वार्ड नंबर 5, हरिश्चंद्र राय वार्ड नंबर 8 सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त कर पॉलिटेक्निक कॉलेज हरिकिशोर बाबू के नाम होने पर बधाई देने पहुंचे थे।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.