डीएवी पब्लिक स्कूल शिवहर में मातृ पूजन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

शिवहर - डीएवी पब्लिक स्कूल शिवहर में प्राचार्य रणधीर सिंह के नेतृत्व व निर्देशन में विद्यालय प्रांगण में मातृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में माँ के महत्ता को समझाया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलित के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों में माँ के पैरों को धोया चंदन लगाया और उनका पूजन किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने रंग बिरंगे कार्ड से मातृ पूजन दिवस को शोभवान कर दिया। उक्त अवसर पर प्राचार्य रणधीर सिंह ने माँ के लिए बच्चों को हर संभव प्रयास करना की मां को कोई कष्ट न हो। इस के बाद म्यूजिकल चेयर और बैलून कप बैलेंस गेम का भी आयोजन किया गया सभा का संचालन  विद्यालय के वरीय राकेश रंजन  ने किया। 

शिक्षकों में आशीष लाभ,विकास कुमार,सूरज भारद्वाज,रूपा कुमारी,अभिनय मिश्रा,वीना कुमारी, प्रियंका कुमारी,आनंद कुमार,विद्यानंद,प्रमोद कुमार,गरीमा,लल्ली कुमारी,मनीषा कुमारी,देवव्रत सरकार,कुणाल कुमार,सतीश कुमार,राजन सरकार, कौस्तुभ झा,संजीव कुमार,मनोज कुमार,दिव्य अविनाश,शंभू कुमार,संजय मल्ली,कुंदन कुमार,सुमन कुमारी,कुसुम जी अमरेंद्र जी इत्यादि के साथ विद्यालय के वरिष्ठ परिजन और छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.