आभूषण बेचने वाले दुकानदारों का प्रधानमंत्री के 1 साल तक सोने न बेचने के मंतव्य पर मिली जुली प्रतिक्रिया

शिवहर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विदेशी मुद्रा बचाने के उद्देश्य से की गई "एक साल तक सोना न खरीदने" की अपील (मई 2026) पर शिवहर के सर्राफा व्यापारियों की प्रतिक्रिया मिली-जुली है,लेकिन अधिकांश में चिंता और असंतोष प्रमुख है। तथा बताया कि देश हित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत भी करते हैं। शिवहर शहर के अलंकार ज्वेलर्स सोना पट्टी गांधी चौक के मालिक मनोज सोनी ने बताया है कि व्यापार ठप होने का डर सता रहा है। पीएम के इस अपील से सोने की मांग में भारी गिरावट आएगी, जिससे कारोबार प्रभावित होगा और लाखों कारीगरों की रोजी-रोटी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लिए गए निर्णय का मैं स्वागत भी करता हूं क्योंकि यह देश हित के लिए अति जरूरी है। आभूषण व्यवसायी मनोज सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक साल तक नए सोने के गहने या भौतिक सोना (Physical Gold) न खरीदने की अपील की है। इस अपील का मुख्य उद्देश्य देश के आर्थिक हितों की रक्षा करना है, विशेष रूप से पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच।

गांधी चौक शिवहर के ओमप्रकाश ज्वेलर्स के प्रोपराइटर नंदकिशोर प्रसाद ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपील वापस लेनी चाहिए।आर्थिक नुकसान की चिंता बढ़ गई है ओम प्रकाश ज्वैलर्स का कहना है कि शिवहर जिले में हम लोगों ने शादी विवाह के मौके पर कुछ स्टॉक खरीद रखा है, और मांग घटने से वित्तीय नुकसान उठाना पड़ेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा लिए गए निर्णय देश हित के लिए सही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोना न खरीदने की अपील का मुख्य उद्देश्य देश के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) को बचाना और रुपये को मजबूत करना है। यह अपील वैश्विक अनिश्चितताओं (जैसे पश्चिम एशिया में तनाव) के बीच सोने के आयात को कम करने और व्यापार घाटे को नियंत्रित करने के लिए की गई है।

शिवहर गांधी चौक सोना पट्टी के राजलक्ष्मी ज्वैलर्स के मालिक धनंजय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अपील को राष्ट्रीय चिंता बताया है। लेकिन साथ ही वे अपने व्यापार पर पड़़ने वाले नकारात्मक असर को लेकर भी चिंतित हैं। दुकानदार देश हित को समझते हैं, लेकिन व्यापार पर आने वाले "झटके" से डरे हुए हैं और उन्हें शादियों के सीजन में बिक्री कम होने की चिंता सता रही है। आभूषण व्यवसाय से जुड़े लोग बेरोजगार हो जाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री के निर्णय का स्वागत भी किया है ।कहा है कि 1 साल तक सोना नहीं खरीदेंगे तो देश की स्थिति मजबूत हो जाएगी।सोना आयात करने के लिए भारत को डॉलर में भुगतान करना पड़ता है। खरीदारी रुकने से भारत का आयात बिल कम होगा और डॉलर बचेंगे।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.