गंभीर अनियमितताएं राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के कार्य प्रणाली पर बड़ी सवाल--- राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी
शिवहर - पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व राष्ट्रीय जनता दल के नेता राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने कहा है कि देश की प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं के आयोजन में सामने आ रही गंभीर अनियमिताओं ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की कार्य प्रणाली पर बड़े सवाल खड़ा कर दिए हैं। उन्होंने बताया है कि यह केवल प्रशासनिक कमजोरी का मामला नहीं बल्कि लाखों युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ का भी संकेत है। उन्होंने कहा कि नीट/ यूजी 2026 में पेपर लीक की घटना कोई पहली बार नहीं हुई है।इससे पहले 2021 और 2024 में भी गलत प्रश्न पत्र संदिग्ध कृपांक और परीक्षा प्रबंधन से जुड़े विवाद सामने आ चुके हैं।
राजद नेता राधाकांत गुप्ता ने बताया कि एजेंसी अपनी पिछली गलतियों से सबक लेने में असफल रही है। कहां है कि एनडीए दावा करता है कि प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए जीपीएस ट्रैकिंग वाले वाहनों और एआई आधारित सीसीटीवी निगरानी का उपयोग किया जाता है, लेकिन इतनी तकनीक व्यवस्था के बावजूद प्रश्न पत्र चुनिंदा छात्रों तक पहुंचाना यह दर्शाता है की समस्या तकनीक का नहीं बल्कि नैतिकता और संगठनात्मक विफलता की है। राष्ट्रीय जनता दल नेता राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने कहा है कि बिना आंतरिक मिली भगत के इतनी सख्त सुरक्षा को भेद पाना संभव नहीं लगता है। इससे परीक्षा माफिया और सुरक्षा के बीच संभावित गठजोड़ की आशंका और गहरी होती है। सबसे अधिक प्रभावित वे विद्यार्थी होते हैं जो जमीन गिरवी रखकर या कर्ज लेकर कोचिंग और तैयारी करते हैं।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता

No Previous Comments found.