सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में डिलीवरी को आई महिला डिलीवरी होने से पहले ही हुई मौत
शिवहर - पिपराही प्रखंड के परसौनी बैज वार्ड नंबर 7 निवासी ललन पासवान की 32 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी की मौत सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में डिलीवरी होने से पहले ही हो जाने पर परिवारजनों सहित उनके समाज के लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। उनके ग्रामीण शत्रुघ्न साह, मृतका के पति ललन पासवान सहित लोगों ने बताया है कि चिकित्सकों के द्वारा सही तरीके से इलाज नहीं करने पर मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण मृतिका के पेट में ही बच्चे एवं मां की मौत हो गई है। वे लोग पोस्टमार्टम कराने की भी मांग कर रहे हैं।
मृतिका रिंकू देवी को तीन लड़की एवं एक लड़का भी है। उसके परिजनों को रो रो का बुरा हाल है।
इस बाबत सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक कुमार ने बताया है कि महिला को 12 बजे के आसपास डिलीवरी रूम में लाया गया जहां चिकित्सा महिला चिकित्सक डॉ सुधा कुमारी के द्वारा डिलीवरी से पूर्व जो जांच होती है कराया गया रिपोर्ट भी 1 घंटे के अंदर मंगा लिया गया,इस रिपोर्ट में मृतिका का ब्लड काफी मात्रा में संक्रमित पाया गया है। डिलीवरी रूम में तैनात डॉक्टर सुधा कुमारी ने बताया है कि लगता है कि दो-तीन दिन पूर्व ही मां के पेट में बच्चे की मौत हो गई हो जिस कारण ब्लड संक्रमित हो गया है। अस्पताल प्रशासन हर संभव इलाज कर ही रही थी कि अचानक धड़कन रुक जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई है। लोगों के द्वारा पोस्टमार्टम की मांग पर सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक कुमार ने बताया कि इसमें पोस्टमार्टम नहीं होता है। पुलिस बल आई है लोगों को समझाया जा रहा है।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता

No Previous Comments found.