कमरौली में पंचायत सरकार भवन बनने की कवायद शुरू
शिवहर - पिपराही प्रखंड क्षेत्र के कमरौली पंचायत में अब शीघ्र ही पंचायत सरकार भवन बनने वाली हैं। विभाग ने आज विधिवत जमीन की लम्बाई चौड़ाई जांच करने स्थल पर पहुंचे। पंचायत सरकार भवन को लेकर 16 अप्रैल 2025 को समाजसेवी संजीत कुमार यादव ने 30 डिसमिल जमीन सरकार के नाम रजिस्ट्री किया था। इस बाबत तत्कालीन डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने शीध्र पंचायत सरकार भवन निर्माण कराने का आश्वासन दिया था। पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर भू-दाता संजीत कुमार यादव ने बताया है कि पंचायत सरकार भवन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में "एक ही छत के नीचे" सभी सरकारी सेवाएं प्रदान करना है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, गति और सुलभता आती है। इससे ग्रामीणों को ब्लॉक कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते,जिससे समय और धन की बचत होती है।
उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन बनने से होने वाले में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र,आवास प्रमाण पत्र, आय/जाति प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज अब पंचायत स्तर पर ही मिल जाते हैं।पंचायत सचिव,राजस्व कर्मचारी, सरपंच और मुखिया सहित अन्य सरकारी कर्मचारी एक ही स्थान पर बैठते हैं, जिससे काम जल्दी होता है। ग्रामीणों के लिए ग्राम सभा, योजना निर्माण और पंचायत स्तर की बैठकों के लिए एक व्यवस्थित स्थान मिलता है।स्थानीय सरकार को सशक्त बनाता है, जिससे योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता बढ़ती है।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता

No Previous Comments found.