बल्कि सप्लाई चेन पर भी बुरा असर पड़ता है--- भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह
शिवहर - भारतीय जनता पार्टी के शिवहर जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जो चेतावनी दी गई है उस पर विस्तार से बताते हुए कहा है कि अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच युद्ध और उसके चलते होर्मुज समुद्री मार्ग बाधित होने से उपजे संकट का प्रधानमंत्री ने विस्तार से बताते हुए देश हित के लिए उन्होंने एक-एक शब्द सही बताया है।भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच देशों के अपने दौरे के तहत संयुक्त अरब अमीरात के बाद नीदरलैंड्स पहुंचे हैं। उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि यदि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में तेजी से सुधार नहीं होता है तो दुनिया की बहुत बड़ी आबादी फिर से गरीब हो जाएगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा है कि खाड़ी देश से होर्मुज समुद्री मार्ग के जरिए होने वाली ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। यह आपूर्ति अब तक बाधित है। इसके चलते पूरी दुनिया ऊर्जा संकट का सामना कर रही है, तेल और गैस की आपूर्ति में कमी आने के कारण लगभग सभी देशों को पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ाने पड़े हैं ,पिछले दिनों भारत में भी उनके दाम बढ़े। इसके असर है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल -डीजल और गैस के दाम फिर से बढ़ाने पड सकते हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ाने से समूची अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है और महंगाई बढ़ती है। प्रधानमंत्री ने खुले शब्दों में संदेश दिया है कि इसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव गरीबों पर पड़ता है। एक ऐसे समय जब भारत पिछले कुछ वर्षों से करोड़ों लोगों को गरीबी से उबारने में सफल हुआ है ।
भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि विश्व की एक बड़ी आबादी के समक्ष संकट बढ़ जाने के बाद भी शक्तिशाली देश जिम्मेदारी का परिचय देना आवश्यक हो गया है और टकराव एवं तनाव कम करने के लिए सक्रिय भूमिका अदा करने होंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील किया है कि विश्व में स्थिरता और शांति कब आएगी। इसलिए भारत सरकार ऐसी नीतियों पर ध्यान दें रही है ,जो आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को वास्तव में समर्थ बना सके। कल्याणकारी नीतियां वोट के लिए नही, गरीब तबके को वास्तव में सबल बनाने के लिये एक बेहतरीन कदम है।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता

No Previous Comments found.