​पिपराही के कुम्मा बाजार पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

​शिवहर - जिला विधिक सेवा प्राधिकार,शिवहर के तत्वावधान में आज पिपराही प्रखंड अंतर्गत कुम्मा बाजार पर इस विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (BSLSA), पटना के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष दीपक कुमार के मार्गदर्शन में तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार ललन कुमार,शिवहर के निर्देशानुसार किया गया। इस जागरूकता शिविर में मुख्य रूप से मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांगता वाले व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों (NALSA Schemes) पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को जागरूक करते हुए पैनल अधिवक्ता जितेंद्र कुमार और पी.एल.वी. (PLV) मनोज कुमार यादव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत और नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.