सुरागाही पंचायत में 30 में से 25 मामले का हुआ निष्पादन
शिवहर - जिला प्रशासन शिवहर के द्वारा आज शिवहर जिले के 14 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है। जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी सहयोग सिविल में उपस्थित स्थानीय मुखिया भी उपस्थित रहे। सलेमपुर पंचायत के मुखिया अंजली कुमारी ने बताया है कि पंचायत स्तर पर लगने वाले 'सहयोग शिविर' का मूल उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर ही आम जनता की शिकायतों और जन-समस्याओं (विशेषकर प्रखंड, अंचल और थाना से जुड़े) का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।इस पहल के माध्यम से राज्य सरकार का लक्ष्य प्रशासन को सीधे गाँव तक पहुँचाना है। सलेमपुर पंचायत में वरीय उपसमाहर्ता चांदनी सुमन ,एवं मुखिया अंजली कुमारी ने बताया कि मेरे पंचायत में कुल 42 में से 39 मामले का निष्पादन हो गया है ।आवास के 4, सड़क से संबंधित तीन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 6, अतिक्रमण के तीन मामले अग्रसारित है,श्रम लेबर का 15 ,मनरेगा के दो, नल जल का दो, पेंशन का एक ,बिजली के तीन ,दाखिल खारिज के तीन मामले का निष्पादन हो गया है।
सलेमपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार ने बताया कि सहयोग शिविर के प्रमुख बिंदु हैं 30 दिनों में समाधान होना, शिविरों में प्राप्त आवेदनों और समस्याओं का समाधान तय 30 दिन की समय-सीमा के भीतर किया जाता है। राशन, पेंशन, आवास योजना, मनरेगा, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, जाति/आय प्रमाण पत्र, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का निपटारा किया जाता है।
वही सुरागाही पंचायत में 30 मामले में से 25 मामले का निष्पादन हुआ है। मुखिया राकेश कुमार ने बताया है की जमीन से संबंधित तीन,आधार से संबंधित एक,स्ट्रीट लाइट की एक,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र 5,कबीर संतुष्टि की एक,नल जल के पांच वृद्ध जन पेंशन के एक,पंचायती राज के आठ मामले का निष्पादन किया गया है।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता

No Previous Comments found.