फार्मर रजिस्ट्री के लिए डोर-टू-डोर चलाया गया अभियान

शिवहर - जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी के निर्देश के आलोक में जिला कृषि पदाधिकारी प्रीति कुमारी के द्वारा जिले के सभी पंचायतों में एग्रीस्टैक परियोजना के अंतर्गत मिशन मोड़ में किसान रजिस्ट्री का कार्य शुरू हुआ है। कृषि विभाग के बीटीएम शिव कुमार गुप्ता, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामबाबू साह के द्वारा जहां पर कुछ लोग इकट्ठा होते हैं वहां वहां जाकर फार्मर रजिस्ट्री कर रहे हैं। इसी दौरान आज सोनू बाबू के दरबार में जाकर आधा दर्जन लोगों को फार्मर रजिस्ट्री किया है। 

बीटीएम शिवकुमार गुप्ता एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामबाबू साह के द्वारा बताया गया है कि कृषि विभाग के कर्मियों एवं राजस्व कर्मियों ने घर-घर जाकर किसानों को किसान रजिस्ट्री की जानकारी दी जा रही है कृषकों को किसान आईडी बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि किसानों को किसान फार्मर आईडी के महत्व की जानकारी भी दी जा रही है जिन किसानों को अब तक फार्मर आईडी नहीं बन पाया है एवं जो नए भू- धारी है वह स्वयं को  इस योजना से जोड़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस रजिस्ट्री से किसानों को कृषि एवं कृषि से संबंधित अन्य विभागों से फायदा सीधे मिल सकेगा। 

रिपोर्टर - संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.