चोरों का तांडव: एक ही रात में तीन घरों से लाखों की चोरी, दहशत में ग्रामीण

शिवहर - आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 स्थित कोठियां गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने एक साथ तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली।घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवारों के अनुसार चोर देर रात फोल्डिंग सीढ़ी के सहारे छत के रास्ते घरों में दाखिल हुए और नगदी, जेवरात, कपड़े समेत करीब  दस लाख  की संपत्ति लेकर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार चोरों ने मोहन साह, राकेश प्रसाद उर्फ पप्पू तथा विकाउ साह के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि किसी भी घर का ताला टूटा नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि चोर किसी विशेष तरीके से ताला खोलकर घर के अंदर प्रवेश किए।सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घरों में सामान बिखरा पड़ा देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। 

ग्रामीणों ने बताया कि हाल के दिनों में इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोगों में भय बना हुआ है।सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.