देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर नवनीत झा ने दी श्रद्धांजलि

शिवहर - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि हर साल 21 मई को मनाई जाती है।यह दिन उनकी दुखद हत्या (1991) की याद दिलाता है और देश में 'आतंकवाद विरोधी दिवस' के रूप में भी मनाया जाता है। उनके पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता बापू विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी है। श्री झा ने बताया है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मृत्यु  21 मई 1991, श्रीपेरंबदूर, तमिलनाडु में एक जनसभा में जाने के दौरान मानव बम के द्वारा हो गई थी।उन्हें भारत में दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) क्रांति लाने और मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करने का श्रेय दिया जाता है।

राजद नेता नवनीत कुमार झा ने बताया है कि राजीव गांधी देश के छठे प्रधानमंत्री थे। उनका कार्यकाल 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 तक रहा ,अपनी माता पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की दुखद हत्या के बाद उन्होंने 40 वर्ष की उम्र में यह पद संभाला, जो भारतीय इतिहास में किसी भी प्रधानमंत्री की सबसे कम उम्र हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल का सबसे अनूठा और प्रमुख कार्य देश में सूचना एवं प्रौद्योगिकी (IT) और दूरसंचार क्रांति लाना था। उन्होंने ही सबसे पहले भारत में कंप्यूटर के उपयोग और टेलीकॉम नेटवर्क को आम जनता तक पहुँचाने की नींव रखी थी। राजद नेता नवनीत ने बताया कि उनके इस दूरदर्शी कदम से जुड़े कुछ मुख्य पहलू था  उन्होंने गांवों तक संचार व्यवस्था को पहुँचाने के लिए 1984 में 'सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स'  की स्थापना की, जिसके बाद देश भर में पीसीओ  का जाल बिछ गया।वे देश में कंप्यूटर युग लाए और आम लोगों की पहुँच आसान बनाने के लिए कंप्यूटर पर आयात शुल्क  कम किया।

युवा नेता नवनीत कुमार झा ने कहा है कि उनके द्वारा शुरू किए गए इन्हीं तकनीकी प्रयासों ने आने वाले दशकों में भारत को एक वैश्विक आईटी (IT) महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया।इसके अलावा, उनके कार्यकाल के अन्य ऐतिहासिक कार्यों में मतदान की आयु को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करना और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाना शामिल था। ऐसे महापुरुष के पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। 

रिपोर्टर - संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.