ग्रामीण इलाकों और जीविका समूहों के बीच चलाया जागरूकता अभियान
शिवहर - बढ़ती गर्मी और पछुआ हवा के कारण लगने वाली आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम जनों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से अनुमंडल अग्निशमालय, शिवहर द्वारा लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शिवहर अग्निशमन विभाग की मॉक ड्रिल टीम द्वारा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों और जीविका समूहों के साथ बैठक कर अग्नि सुरक्षा के गुर सिखाए गए।
जीविका दीदियों को दी गई ट्रेनिंग
अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्राम अग्नि चमनपुर (वार्ड नंबर 12) में 'पृथ्वी जीविका समूह' एवं 'फूल जीविका स्वयं सहायता समूह' के साथ एक विशेष बैठक की। इस दौरान महिलाओं को रसोई घर में गैस सिलेंडर से लगने वाली आग से बचाव और उसके तुरंत नियंत्रण के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
झुग्गी-झोपड़ियों और ग्रामीण इलाकों में मॉक ड्रिल
आग के प्रति संवेनशील इलाकों को सुरक्षित करने के लिए टीम द्वारा: ग्राम परसौनी (वार्ड नंबर 02 एवं 03): यहाँ स्थित झुग्गी-झोपड़ियों और ग्रामीण घरों के बीच जाकर लोगों को जागरूक किया गया। ग्राम मानसिंह विशुनपुर (वार्ड नंबर 03): यहाँ आम जनता के बीच जन जागरूकता कार्यक्रम और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, ताकि आपातकालीन स्थिति में लोग घबराने के बजाय सही कदम उठा सकें। जागरूकता टीम के मुख्य सदस्य इस पूरे अभियान का नेतृत्व अनुमंडल अग्निशमालय शिवहर के कुशल कर्मियों द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य रूप से शामिल थे:
धनंजय कुमार (सoअoपo)
सोनू कुमार (अग्निक)
अमित कुमार (अग्निक चालक)
जन कल्याण संदेश आग से सुरक्षा के लिए क्या करें और क्या न करें? सुबह 09 बजे से पहले और शाम 06 बजे के बाद ही खाना बनाएं: तेज हवाओं के समय आग लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। रसोई के पास पानी की व्यवस्था रखें: खाना बनाते समय पास में कम से कम दो बाल्टी पानी या बालू (रेत) जरूर रखें। सिलेंडर रेगुलेटर बंद करना न भूलें: रात में सोने से पहले या घर से बाहर जाते समय गैस रेगुलेटर को हमेशा बंद कर दें। झुग्गी-झोपड़ियों के पास न जलाएं कचरा: सूखी घास या कचरे को बस्तियों से दूर जलाएं और जलती हुई बीड़ी-सिगरेट यहाँ-वहाँ न फेंकें। आपातकालीन सूचना दी गई है किसी भी प्रकार की अग्निकांड की घटना होने पर तुरंत स्थानीय अग्निशमन विभाग को सूचित करें। सजग रहें, सुरक्षित रहें !
रिपोर्टर - संजय गुप्ता

No Previous Comments found.