अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर बीडीओ शिवहर के द्वारा 500 पौधे आम नागरिकों के बीच वितरण किया गया
शिवहर - अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर शिवहर प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद राहिल के द्वारा प्रखंड परिसर में पौधे लगाए गये वहीं आम नागरिकों के बीच 500 पौधे का वितरण किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद राहिल ने बताया है कि पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस आज 22 मई 2026 के अवसर पर समाज का हर वर्ग सरकार के साथ मिलजुल कर बिहार में जैव विविधता को समृद्ध करने हेतु कृत संकल्पित होते हैं। उन्होंने बताया कि खेती-बाड़ी एवं पशुधन की विविधता से ग्रामीण क्षेत्रों में हरीतिमा बसती है ।शहरों में भांति-भांति के पेड़ पौधे,बाग- बगीचों कर तालाबों से इनमें प्रकृति की छटा बनी रहती है। जैव विविधता स्वस्थ पर्यावरण एवं सुरक्षित प्रकृति का आधार है। बिहार की पारंपरिक संस्कृति जैव विविधता के संरक्षण से जुड़ी हुई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद राहिल ने संदेश दिया है कि विगत सदी की मानवीय विकास प्रक्रिया में हुई चूक से जैव विविधता तेजी से घटने लगी है ।आज पूरी दुनिया का चिंता जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए है। इसके वास्ते अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाना चाहिए। ताकि जीव जंतु संरक्षित रह सके।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता


No Previous Comments found.