जिला पदाधिकारी ने किया EVM वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
शिवहर - भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी द्वारा शिवहर जिला स्थित EVM वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को EVM वेयरहाउस की नियमित साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उप-निर्वाचन पदाधिकारी एवं विशेष कार्य पदाधिकारी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता


No Previous Comments found.