बिहार राज्य फसल सहायता योजना: शिवहर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

शिवहर - जिला पदाधिकारी  प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में बिहार राज्य फसल सहायता योजना से संबंधित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रबी मौसम 2024-25 के तहत योग्य पाए गए किसान आवेदकों के सत्यापन कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। जिले के पुरनहिया प्रखंड के अदौरी पंचायत के कुल 331 किसानों का भौतिक सत्यापन क्षेत्रीय सत्यापनकर्ताओं द्वारा शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है कुल 331 सत्यापित किसानों में से 301 किसान राशि भुगतान के लिए योग्य पाए गए हैं, जबकि 30 किसानों का रकबा शून्य पाया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी 301 योग्य किसानों के संदर्भ में भुगतान हेतु आवश्यक कार्रवाई के लिए सहकारिता विभाग को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से डेटा प्रेषित करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी को दिया गया है।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.