3 बच्चों की मां ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
शिवहर - शिवहर थाना क्षेत्र के सुगीया कटसरी वार्ड नंबर 16 में एक 30 वर्षीय महिला की मौत संदिग्ध अवस्था में पाई गई है। सुगीया कटसरी वार्ड नंबर 16 निवासी रामकुमार दास की 30 इंद्रासन देवी के तौर पर पहचान की गई है। उसकी सास ने बताया है कि मेरा बेटा बैंगलोर में टाइल्स दुकान में मजदूरी करता है। तथा अभी बेंगलुरु में ही है।मृतका के एक पुत्र एवं दो पुत्री छोटे-छोटे हैं। बेहद गरीब परिवार से रहने वाले मृतिका इंद्रासन देवी के देवर ने बताया है कि वह अकेला अपने बच्चों के साथ खाना बनाती थी। और रहती थी। कल ही वह अपने मैंके पटकौलिया से भाई के साथ आयी थी। बताया गया है कि आज दोपहर तकरीबन 12 बजे के आसपास घर में वह फांसी के फंदे लगाकर झूल गई थी, लोगों ने देखा तो नीचे उतार कर इलाज के लिए सरोजा सीताराम सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है वहीं अस्पताल में पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता

No Previous Comments found.