जिले के सभी गांव में गौ हत्या पूर्णतः बंद कराने को लेकर चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
शिवहर - शहर के श्री राम जानकी मठ पछियारी पोखर पर आज गौ सम्मान आह्वान अभियान के प्रदेश टीम पहुंचकर साधु संतों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करते हुए बताया है कि शिवहर जिले के प्रत्येक गांवों में गौ सम्मान आह्वान अभियान पहुंचकर गौ हत्या रोकने को लेकर एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। गौ सम्मान आह्वान अभियान के प्रदेश संभाग प्रभारी निशांत कुमार सिंह,साध्वी निष्ठा गोप दीदी,शिवहर जिला के संभाग प्रभारी बलराम दुबे,प्रदेश प्रभारी ईश्वर सिंह,कबीर मठ विसाही के महंत किशोर दास की अगुवाई में एक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में डॉक्टर ध्रुव नारायण सिंह,अवधेश सिंह,रामलाल बाबा,रामसागर यादव,रामचंद्र राय,शंभू दास, योगेंद्र पासवान,विनोद पंडित, बिट्टू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रदेश संभाग प्रभारी निशांत कुमार सिंह ने बताया कि संपूर्ण भारत में गौ हत्या पर पूर्णतः प्रतिबंध लगना चाहिए। गौ हत्या पूर्णतः समाप्त हो। गौ माता को राष्ट्र माता,राष्ट्र देव का संवैधानिक पद प्रदान कर राष्ट्रीय सम्मान दिया जाए। गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून लागू हो और केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय बने। प्रदेश से आई साध्वी निष्ठा गोप दीदी ने बताया कि 27 अप्रैल 2026 से पूर्व संपूर्ण भारत में ग्रहण प्रचार प्रसार एवं जनसंपर्क कर सकल सनातन भारतीय समाज को अभियान से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया है कि मई ,जून, जुलाई में शिवहर जिले सहित पूरे देश में हजारों गौ भक्तों एवं संतों के साथ मिलकर प्रत्येक गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाकर गौ माता की रक्षा को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से शासन और सरकार को पत्र भेजेंगे।
साध्वी निष्ठा ग्रुप दीदी ने बताया है कि फिर मुख्यमंत्री, राज्यपाल ,प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति से मिलकर गौ माता की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रार्थना पत्र दिए जाएंगे। गौ सेवा और गौ रक्षा के माध्यम से होने वाले राष्ट्र रक्षा और संस्कृति रक्षा के इस निष्काम और पवित्र अभियान में सम्मिलित होने के लिए अपील किया है।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता


No Previous Comments found.