तरियानी मे एक झोपड़ी से 223 लीटर विदेशी शराब बरामद, शराब माफिया फरार
शिवहर - रविवार देर रात तरियानी थाना पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वृंदावन मोतनाजे गांव के सरेह में स्थित एक झोपड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। वही तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सरेह की एक झोपड़ी में अवैध रूप से शराब का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए मौके पर छापेमारी की।
तलाशी के दौरान झोपड़ी से 26 कार्टूनों में रखी कुल 223.3 लीटर विदेशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इतनी बड़ी खेप मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया, हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब कारोबारी फरार हो चुके थे।थाना अध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है। फरार कारोबारियों की पहचान के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई को शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। जिले में शराबबंदी कानून को धरातल पर उतारने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता

No Previous Comments found.