सभी आंगनवाड़ी, प्री- स्कूल सहित दसवीं क्लास तक की पढ़ाई पूर्वाहन 11बजे तक ---डीएम
शिवहर - जिला पदाधिकारी सह- जिला दंडाधिकारी प्रतिभा रानी ने जिले में दोपहर के समय भीषण गर्मी एवं लू के देखते हुए शिवहर जिले के सभी विद्यालयों,प्री स्कूल,आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए नागरिक सुरक्षा के तहत जिले के सभी सरकारी /निजी विद्यालयों के वर्ग 10 तक की पढ़ाई पूर्वाह्न 11:00 के बाद प्रतिबंधित कर दिया है। जिला दंडाधिकारी प्रतिभा रानी ने शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक गतिविधि पूर्वाहन 11 बजे तक ही संचालित करने का निर्देशित किया है।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता


No Previous Comments found.