वैदिक शिक्षा और संस्कार का केंद्र बन रहा “श्री काशी विश्वनाथ वेद विद्यालय

शिवहर - जिले के जेल रोड स्थित बभनटोली हनुमान मंदिर के समीप संचालित श्री काशी विश्वनाथ वेद विद्यालय वैदिक शिक्षा,संस्कृत भाषा और सनातन संस्कृति के संरक्षण का महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है। विद्यालय में बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ वेद,शास्त्र,संस्कृत,कर्मकांड,पूजा-पाठ,यज्ञ-हवन,ज्योतिष, योग एवं भारतीय संस्कारों की शिक्षा दी जाएगी। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यहाँ विद्यार्थियों को धार्मिक और नैतिक मूल्यों से जोड़ते हुए संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान की जाएगी,ताकि आने वाली पीढ़ी भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा से जुड़ी रहे। महादेव की कृपा और वैदिक वातावरण के बीच बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विद्यालय के संस्थापक पंडित जयकांत कु० शास्त्री ने बताया कि नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभिभावक सीमित सीटों को देखते हुए जल्द संपर्क कर सकते हैं।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.