महावारी स्वच्छता दिवस पर केजीबीवी जहाँगीरपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
शिवहर - राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश के आलोक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा आज महावारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,जहाँगीरपुर,प्रखंड डुमरी कटसरी,जिला शिवहर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,जहाँगीरपुर द्वारा किया गया जिसमें वाटर फॉर पीपल इंडिया द्वारा TSU दृष्टिकोण के तहत सहयोग प्रदान किया गया। विद्यालय की छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं कर्मियों ने इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया। किशोरियों के लिए महावारी स्वच्छता एवं प्रबंधन पर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें सुरक्षित प्रथाओं, मिथकों और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। स्वच्छता एवं माहवारी प्रबंधन पर खुली चर्चा हुई, जिसमें छात्राओं ने अपने सवाल और शंकाएं निःसंकोच साझा कीं। महावारी स्वच्छता से जुड़े पोस्टरों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिससे छात्राओं को दृश्य माध्यम से जागरूक किया गया।बालिकाओं के साथ संवाद कार्यक्रम एवं प्रश्नोत्तर सत्र, इत्यादि विद्यालय की वार्डन सुमन कुमारी ने कहा कि वाटर फॉर पीपल, शिवहर द्वारा दिया गया सहयोग सराहनीय रहा। इस प्रकार के आयोजनों से किशोरियों में महावारी को लेकर झिझक कम होती है और वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित होती हैं, जिससे भविष्य में भी सभी किशोरियों तक सुरक्षित माहवारी प्रबंधन की पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी। कार्यक्रम में वाटर फॉर पीपल इंडिया के जिला सहयोग विशेषज्ञ आशीष कुमार,अमित कुमार सहित केजीबीवी जहाँगीरपुर की वार्डन सुमन कुमारी,शिक्षिका नेहा कुमारी,अर्चना कुमारी एवं 90 से अधिक छात्राएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता

No Previous Comments found.