बीपीएल बिजली उपभोक्ताओं को मुफ्त में सोलर लगाया जाएगा--कार्यपालक अभियंता छविंद्र प्रसाद
शिवहर - बिहार में विद्युत विभाग (BPL) के उपभोक्ताओं की छतों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। कुटीर ज्योति योजना और पीएम सूर्य घर योजना के तहत लाभार्थियों को 0 खर्च पर 1 KW या 1.1 KVA तक का सोलर पैनल मिलेगा, जिससे प्रति माह 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता छविंद्र प्रसाद ने बताया है कि सोलर पैनल की खरीद, इंस्टॉलेशन और रख-रखाव का पूरा खर्च राज्य और केंद्र सरकार उठाएगी।बिजली बिल से राहत मिलेगी।गरीब परिवारों की बिजली पर निर्भरता कम होगी और उन्हें मुफ्त सौर ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने बताया है कि शिवहर जिले में सभी प्रखंडों के पांच- पांच पंचायतों के प्रथम फेज अंतर्गत 1992 चयनित बीपीएल परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा आज डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र के नयागांव के वीराछपरा में पांच परिवारों को सोलर प्लेट तक लग गया है बाकी प्रक्रिया जारी है। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता छविंद्र प्रसाद ने बताया है कि यदि सोलर सिस्टम से 125 यूनिट से अधिक बिजली बनती है, तो सरकार अतिरिक्त बिजली खरीदकर सीधे आपके बैंक खाते में पैसे भेजेगी। आप अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से सुविधा ऐप (Suvidha App) डाउनलोड करें। ऐप में 'रूफटॉप सोलर पैनल स्थापना हेतु सहमति' में जाकर 'कुटीर ज्योति' विकल्प चुनें। अपना सीए नंबर (CA Number) डालकर ओटीपी (OTP) सत्यापित करें और मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करे। बताते चलें कि सरकार गांवों में कैंप भी लगाने वाली है और जीविका दीदियों की मदद से भी घरों में सोलर लगाने का सर्वे और आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा रही हैं।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता
No Previous Comments found.